Description
अर्शोघ्नी वटी का परिचय:-
क्या आपको पता है कि अर्शोघ्नी वटी क्या है? यह एक औषधि है जिसका प्रयोग अनेक रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में अर्शोघ्नी वटी के बारे में कई सारी अच्छी बातें बताई गई हैं। आप अर्शोघ्नी वटी का इस्तेमाल कर कई रोगों में लाभ पा सकते हैं।
सदियों से आयुर्वेदाचार्य अर्शोघ्नी वटी का प्रयोग कर लोगों को स्वस्थ करने का काम कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आप अर्शोघ्नी वटी का उपयोग किन-किन बीमारियों में किया जा सकता है।
अर्शोघ्नी वटी आयुर्वेद की एक औषधि है जो सामान्यतः बवासीर के इलाज के लिए उपयोग में लाई जाती है।
बवासीर एक ऐसी बीमारी है जिससे रोगी को बहुत परेशानी होती है। बवासीर दो तरह की होती है। बादी बवासीर और खूनी बवासीर। अर्शोघ्नी वटी का प्रयोग दोनों बवासीर में फाय़देमंद होता है। बवासीर के उपचार के लिए यह सबसे उपयोगी दवाओं में से एक है।
खूनी बवासीर में गिरने वाला रक्त इस वटी के प्रयोग से तुरंत बन्द हो जाता है। यह वटी बवासीर को जड़ से खत्म करने में सक्षम है। बवासीर की बीमारी में अर्शोघ्नी वटी का नियमित प्रयोग करना चाहिए।
बादी बवासीर में होने वाले कठोर मस्से भी अर्शोघ्नी वटी के प्रयोग से सूख जाते हैं। यह वटी रक्तरोधक, दस्तावर व वायुनाशक है।
Additional information
Weight | 0.250 kg |
---|
Reviews
There are no reviews yet.