Description
अरविन्दासव के फायदे :-
अरविन्दासव बच्चों के लिए अच्छे पाचन के लिए दवा है। इसे देने से कफ और वात कम होता है जिससे खांसी-जुखाम तथा गैस में आराम होता है। यह पाचक रसों के स्राव को ठीक कर पाचन में सहयोगी है।
अरविन्दासव को निम्न रोगों में दिया जाता है:
अपच
अस्थिवक्रता – रिकेट्स (हड्डियों की कमजोरी)
आंत्र गैस
कमजोरी
दुर्बलता
कुपोषण
गृहदोष और मानसिक समस्याएं या मनोरोग
पाचन में परेशानी, क्षुधावर्धक
बच्चों के लिए आयुर्वेदिक टॉनिक
बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास ठीक से नहीं होना
बार-बार खांसी दस्त
भूख न लगना
सूखा रोग
अफारा
पेट फूलना आदि।
बढाए इम्युनिटी
अरविन्दासव से बच्चों में भोजन का पाचन आर अवशोषण सही होता है। बच्चे जो खाते हैं वो श्री रको लगता है जिससे बच्चों की इम्युनिटी सही होने लगती है।
करे पाचन ठीक
अरविन्दासव के सेवन से भूख और पाचन की कमी दूर होने लगती है। आसाव होने से यह एक दीपन और पाचन दवा है।
बढाए भूख
अरविन्दासव के सेवन से मन्दाग्नि दूर होती है और भूख ठीक से लगती है।
गैस करे दूर
अरविन्दासव में त्रिफला है जिससे पेट साफ़ होने में मदद मिलती है। इसमें गैस हर गुण है जिससे गैस, गैस से दर्द आदि में राहत होती है।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सहयोगी
अरविन्दासव को देने से पाचन अंगों का काम करना ठीक होता है जिससे शरीर को बल मिलता है और ताकत रोगों से लड़ने में नहीं बल्कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए उपयोग होती है।
Additional information
Weight | 0.250 kg |
---|
Reviews
There are no reviews yet.