Description
अजमोदादि चूर्ण के फायदे:-
आप अजमोदादि चूर्ण का प्रयोग कई रोगों को ठीक करने के लिए कर सकते हैं, जो ये हैंः-
जोड़ों के दर्द में अजमोदादि चूर्ण के फायदे
जोड़ों का दर्द एक ऐसी बीमारी है जिससे हजारों लोग पीड़ित हैं। इस बीमारी के कारण लोगों को जोड़ों में बहुत तकलीफ झेलनी पड़ती है। जोड़ों के दर्द से राहत पाने (pain nivaran churna) के लिए आप अजमोदादि चूर्ण का उपयोग कर सकते हैं। यह आपको जोड़ों के दर्द से राहत पहुंचाता है।
जोड़ों की सूजन में अजमोदादि चूर्ण के फायदे
शरीर के किसी अंग में सूजन हो गई हो तो अजमोदादि चूर्ण से लाभ मिलता है। इसके लिए आप किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से यह सलाह जरूर लें कि सूजन के लिए अजमोदादि चूर्ण का कैसे इस्तेमाल करना है।
सायटिका में अजमोदादि चूर्ण के फायदे
अजमोदादि चूर्ण दर्द के लिए रामबाण औषधि (pain nivaran churna) है। आप सायटिका में भी अजमोदादि चूर्ण का प्रयोग कर सकते हैं। इससे फायदा होता है।
पाचनतंत्र विकार में अजमोदादि चूर्ण के सेवन से लाभ
आज खान-पान के असंतुलन और फास्ट फूड के सेवन के कारण पाचनतंत्र विकार एक आम समस्या हो गयी है। हजारों लोग पाचनतंत्र की समस्या से ग्रस्त हैं, और बीमारी से छुटकारा पाने के लिए अनेक उपाय करते हैं। आप अजमोदादि चूर्ण का इस्तेमाल करेंगे तो पाचनतंत्र की बीमारी में फायदा मिलेगा।
पेट की गैस की समस्या में अजमोदादि चूर्ण के सेवन से लाभ
यह पाचनतंत्र में सुधार लाता है। यह पेट की गैस की समस्या को ठीक करता है। इस परेशानी के लिए अजमोदादि चूर्ण का सेवन करने से पहले किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से जरूर परामर्श लें।
कफ दोष में अजमोदादि चूर्ण के सेवन से लाभ
कफ दोष के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। आप कफ दोष को ठीक करने के लिए भी अजमोदादि चूर्ण का सेवन कर सकते हैं।
Additional information
Weight | 0.250 kg |
---|
Reviews
There are no reviews yet.