Description
हरिद्रा खंड के फायदे:-
इस आयुर्वेदिक दवा का उपयोग त्वचा की एलर्जी, शीतपीत्त एवं कृमिरोग में प्रमुखता से किया जाता है | सर्दियों में इसका सेवन करने से त्वचा में निखार आता है | अगर महीने भर तक चिकित्सक के परामर्शानुसार सेवन किया जाये तो सभी प्रकार के त्वचा विकारों में लाभ मिलता है |
- खुजली एवं त्वचा के चकतों में हरिद्रा खंड के सेवन से फायदा मिलता है |
- यह एलर्जी में कारगर शास्त्रोक्त आयुर्वेदिक दवा है |
- सुजन में भी आयुर्वेदिक चिकित्सक इसका प्रयोग करवाते है |
- खून की कमी को दूर करती है |
- कोष्ठों की शुद्धि करने में सहायक है |
- वात एवं कफ का शमन करती है |
- सर्दियों में इसे खाने से जुकाम एवं खांसी की समस्या नहीं होती |
- वातशूल (प्रकुपित वायु के कारण होने वाले शारीरिक दर्द) में भी आराम मिलता है |
सम्पूर्ण स्वास्थ्य दायक आयुर्वेदिक योग है |
Additional information
Weight | 0.250 kg |
---|
Reviews
There are no reviews yet.