Description
त्रिफला घृत के फायदे:-
यह एक आयुर्वेदिक घृत या घी है। इसके सेवन से शरीर में ताकत आती है।
यह पौष्टिक होने के साथ-साथ शरीर के भीतर की रूक्षता को दूर करता है और कब्ज़ से राहत देता है।
यह पाचक है और बस्ती को शुद्ध करता है।
यह धातुक्षीणता को दूर करता है और शरीर को सबल बनता है।
यह वज़न, कान्ति, और पाचन को बढ़ाता है।
यह दिमाग, नसों, मांस, आँखों, मलाशय आदि को शक्ति प्रदान करता है।
यह धातुओं को पुष्ट करता है।
यह पित्त विकार को दूर करता है।
यह बालों को मजबूती देता है और उनका असमय सफ़ेद होना और गिरना रोकता है।
त्रिफला घृत के चिकित्सीय उपयोग
त्रिफला घृत को सम्पूर्ण नेत्ररोगों को मष्ट करने वाला कहा गया हा। काश्यप आदि ऋषियों ने इस घृत से बढ़कर अन्य कोई दृष्टिप्रसाधन योग नहीं देखा अर्थात यह नेत्र के लिए अत्यंत उत्कृष्ट योग है।
तिमिर
नेत्रस्राव
कामला
अर्बुद
विसर्प
प्रदर
कंडू
रक्तस्राव
खालित्य (गंजापन)
पलित (असमय सफ़ेद होना)
बालों का गिरना
विषमज्वर
शुक्र प्रभृति रोग
नेत्र सम्बंधित सभी रोग
त्रिफला घृत की सेवन विधि और मात्रा
3-6 ग्राम, दिन में एक अथवा दो बार लें।
इसे दूध, गर्म पानी के साथ लें।
इसे भोजन करने के 10 मिनट पहले लें।
या डॉक्टर द्वारा निर्देशित रूप में लें।
Additional information
Weight | 0.250 kg |
---|
Reviews
There are no reviews yet.