Description
Swapn Doshhari Tab Benefits:-
स्वप्नदोषहारी
कपूर Kapoor 9 mg
बंग भस्म Vang Bhasm 27 mg:
कबाब चीनी Kabab Chini 144 mg
चंद्रप्रभा वटी Chandraprabha Bati 180 mg
एक्ससीपियंट QS
1- चन्द्रप्रभा वटी Chandraprabha Bati, इस दवा का मुख्य घटक है। यह आयुर्वेद को एक जानी-मानी दवा है। चन्द्रप्रभा के मुख्य घटक भीमसेनी कपूर, बच, नागरमोथा, चिरायता, त्रिफला, त्रिकटु, पांच लवण, दालचीनी, शिलाजीत, गुग्गुलु, लोहा भस्म, और स्वर्ण माक्षिक भस्म हैं।
यह आयुर्वेद में प्रमेह रोगों में प्रमुखता से प्रयोग की जाती है। यह रसायन, शक्तिवर्धक, रक्तशोधक, त्रिदोष संतुलित करने वाली, मूत्रल, मूत्रशोधक, स्वेदक, दीपन, पाचन और प्रमेहनाशक है।
चन्द्रप्रभा को अनैच्छिक वीर्यपात, मूत्रकृच्छ, मूत्राघात, सूजाक, गुर्दे की पथरी, खून की कमी, पेट के रोगों, लम्बागो, बवासीर, फिश्चूला, स्प्लीन के बढ़ जाने, आमवात, समेत बहुत से रोगों में दिया जाता है। पुरुषों में नामर्दी, शीघ्रपतन, वीर्यपात, स्वप्न दोष आदि में यह अच्छे परिणाम देती है।
चन्द्रप्रभा वटी / बटी त्रिदोष का संतुलन करती है। लेकिन अधिकता में इसका सेवन पित्त को बढ़ाता है। यह प्रजनन अंगों, मूत्र अंगों और शरीर में पानी पर काम करती है।
2- कबाबचीनी Piper cubeba शीतल चीनी, क्यूबेब एक मसाला और दवाई है। इसमें मूत्रल, कफनिःसारक, दर्दनिवारक, सूजन कम करने के, और पाचन को बढ़ाने के गुण हैं। यह मुख्य रूप से अपने मूत्रल गुण से शरीर में पानी के अवधारण को कम करती है। यदि किडनी में सूजन हो तो कबाबची का सेवन नहीं करना चाहिए।
3- वंग या बंग भस्म, स्टेनम या टिन की भस्म है। इसे आयुर्वेद में हल्का, दस्तावर, रूखा, गर्म, पित्तकारक माना गया है। इसे मुख्य रूप से प्रमेह, कफ, कृमि, पांडू, श्वास रोगों में प्रयोग कियाजाता है। शुद्ध वांग को सम्पूर्ण प्रकार के प्रमेहों को नष्ट करने वाला कहा गया है। बंग भस्म का सेवन शरीर को बल देता है, इन्द्रियों को शक्ति देता है और पुरुषों के सभी अंगों को ताकत से भरता है तथा पुरुष होर्मोन का भी अधिक स्राव कराता है। यह मुख्य रूप से प्रजनन अंगों के लिए ही उपयोगी है। बंग भस्म वाजीकारक भी है।
बैद्यनाथ स्वप्नदोषहारी के फायदे :-
यह मूत्रल है।
यह शरीर में पानी के अवधारण को कम करती है।
यह रसायन औषधि है।
यह पुष्टिकारक है।
यह स्वप्नदोषनाशक है।
यह वीर्य को पुष्ट बनाने वाली दवा है।
यह श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन के द्वारा निर्मित है
Additional information
Weight | 0.250 kg |
---|
Reviews
There are no reviews yet.